शुक्रवार को दबंग नेता देवीसिंह भाटी ने पीबीएम की समस्याओं, नहर में बच्चों के डूबने की घटना को लेकर तो भाजपा विधायक सुमित गोदारा ने लूणकरणसर में पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन किये।दोनों राजनेताओं की मांगें अपनी जगह वाजिब हैं। जनतंत्र में जन मुद्धों को उठाना संवैधानिक हक़ है। जितना महत्त्व सत्ता का है उतना ही विपक्ष का भी। ये ही भारतीय लोकतंत्र की खूबसूरती है।
हालांकि इन दोनों नेताओं का अपना अपना वजूद है फिर भी वे कम संख्या में प्रदर्शन करने वाले लाये। ये अच्छी बात है इस कोरोना काल में। मगर थोड़ी सावधानी की और जरूरत है। मास्क के साथ सोशल डिस्टेंश भी जरूरी है, ये भी याद रहे। भाटी वरिष्ठ नेता है और गोदारा विधायक, इनसे निकली सीख सरकारी प्रचार प्रसार से व्यापक होती है। ये ध्यान आगे हर जन प्रतिनिधि रखे, ये भी जनहित में जरूरी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Two demonstrations over water crime. Social distancing air
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top