महामंदिर थाना इलाके में दो लोगों से ऑनलाइन ठगी हुई। पहले मामले में शातिर ने एक व्यक्ति को लिंक भेज खाते से एक लाख रुपए पार कर लिए तो दूसरे मामले में बुटीक चलाने वाली महिला से पेटीएम नंबर मांग खाते से 25 हजार रुपए निकाल लिए।

बीजेएस कॉलोनी निवासी त्रिभुवन सिंह की ओर से रिपोर्ट देकर बताया कि 7 जुलाई को उनके मोबाइल पर एक लिंक आया, बाद में अलग-अलग नंबर से फोन भी आए। फिर खुद को फोन पर कस्टमर केयर का अधिकारी बताकर एक लिंक भेजा, उसे जैसे ही डाउनलोड किया, बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते से शातिर ने कुल 8 किस्तों में 1 लाख 288 रुपए पार कर लिए।
बुटीक चलाने वाली महिला के खाते से पार किए 25 हजार
महामंदिर थाना इलाके के मोहन नगर निवासी कृष्णा सिंह पुत्री गोविंद सिंह की ओर से ठगी की रिपोर्ट देकर बताया कि वह पिछले 3 साल से अपने घर पर ही राजपूती पोशाक व आर्टिफिशियल ज्वैलरी बेचने का काम करती हैं। 6 जुलाई की सुबह उनके वाट्सएप नंबर पर मैसेज आया, जिसने खुद को सीआईएसएफ में कांस्टेबल बताया। ज्वैलरी पसंद आने पर भुगतान करने की बात कही और गूगल-पे व पेटीएम नंबर मांगे। बुटीक चलाने वाली महिला ने ये नंबर भेजे तो शातिर ने उसके खाते से 25400 रुपए पार कर लिए। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top