गहलोत सरकार से बगावत कर चुके सचिन पायलट व अन्य बागी विधायकों की पार्टी में वापसी को लेकर कांग्रेस एक राय नजर नहीं आ रही है। एक तरफ कांग्रेस नेता यह बयान दे रहे हैं कि पायलट व अन्य बागी विधायक आलाकमान से माफी मांगकर वापस लौटते हैं तो बाहें फैलाकर उनका स्वागत किया जाएगा।
वहीं रविवार को जैसलमेर के सूर्यागढ़ में बुलाई गई विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पर्यवेक्षक रणदीप सुरजेवाला व प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे की मौजूदगी में बागी विधायकों को पार्टी में वापसी नहीं करने देने की बात की गई। संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि जो 19 लोग हमें छोड़कर चले गए हैं उन्हें किसी भी हालत में पार्टी में वापस नहीं लिया जाए। धारीवाल की इस बात का अन्य विधायकों ने भी समर्थन किया। काबिले गौर है कि पिछले दिनों गहलोत खेमें से ऐसे कई बयान आए जिसमें बागी विधायकों से वापस लाैटने की अपील की गई।

गहलोत ने कहा कि जो बागी विधायक भाजपा की बाड़ाबंदी में चले गए हैं उनकी दुर्गती होगी। गहलोत बोले कि इस लड़ाई को कांग्रेस जीत रही है और भाजपा अपनी हार मान चुकी है इसलिए उसे अपनी बाड़ाबंदी करनी पड़ गई। बैठक में 14 जुलाई से शुरू होने जा रहे सत्र की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई। गहलोत ने विधायकों से कहा कि इस विधानसभा सत्र में सभी विधायकों को पहुंचना है और मेजें थपथपाकर सरकार का समर्थन करना है। सुरजेवाला ने कहा कि बीते एक महीने से ज्यादा समय से कांग्रेस विधायक एक जगह इकट्‌ठे हैं यह कांग्रेस का इतिहास बन गया है।

कांग्रेस सरकार पूरे पांच साल चलेगी : डोटासरा

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि राजस्थान में सरकार पांच साल चलेगी। जो षड्यंत्र रच रहे हैं वे सफल नहीं होंगे। पायलट खेमे के विधायकों के पार्टी में लौटने के सवाल पर डोटासरा ने कहा कि उनको वापस आकर कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। गजेंद्र सिंह द्वारा नेताओं के फोन टैप करने के आरोपों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा,‘ गजेंद्र सिंह अगर टैप की बात स्वीकार करते हैं तो उनको चाहिए कि उनका ऑडियो जो टैप हुआ है, उसके बारे में पहले बयान दें।

डोटासरा ने कहा कि वे बयान तो दे नहीं रहे हैं और दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं, उनके पास है ऐसा कोई सबूत, कोई टेप नहीं है। बाड़ाबंदी में विधायकों के आपस में मिलने जुलने पर पाबंदी के सवाल पर डोटासरा ने कहा कि जो भी जनप्रतिनिधि हमें समर्थन दे रहे हैं, चाहे वो निर्दलीय हो या कांग्रेस हों, सभी पूरी स्वतंत्रता के साथ रह रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Demand for action on rebels, Dhariwal said - those who are gone should not be taken back
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top