जैसलमेर रवाना होने से पहले जयपुर एयरपाेर्ट पर सीएम गहलोत ने कहा कि 102 लोग इतने लंबे समय तक एक साथ रहे। भाजपा ने जोर लगाया, लेकिन हमारा एक आदमी नहीं टूटा। मैंने मेरे विधायकों से कहा कि आप लोगों ने इतिहास बना दिया और जब तक मैं जिंदा रहूंगा, आप लोगों के अभिभावक के रूप में रहूंगा।

बागियों की वापसी पर : गहलोत बोले-जो लोग आए हैं वे क्यों गए? मुझसे क्या नाराजगी है वो दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

भाजपा को लेकर : भाजपा को मुंह की खानी पड़ी है। इनकी धज्जियां उड़ी हैं। हमारे साथियों ने इनकी दुर्गति की है, ये भी उन्हें याद रहेगी।

खुद पर : जो सत्ता में होता है, उसकी ज्यादा जिम्मेदारी होती है। आज मैं सीएम हूं और कोई नाराज है तो मेरा जिम्मा है कि उनका दिल जीतूं?



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अशोक गहलोत (फाइल फोटो)
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top