कोरोना पॉजिटिव मरीज व उसके परिवार को स्वास्थ्य विभाग ने क्वारेंटाइन में ही रहने के आदेश दिए, लेकिन देवनगर थाना इलाके में एक परिवार ने इन नियमों की अवहेलना कर न सिर्फ अपनी दुकान खोली, बल्कि बिना मास्क लगाकर बैठ ग्राहकों को सामान बेचा। इसकी शिकायत मिलने पर वहां पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने इनके खिलाफ केस दर्ज कर दो लोगों के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की।
थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली कि मसूरिया बाबा रामदेव रोड पर स्थित एक परिवार में कोरोना पॉजिटिव मरीज होने के बावजूद होम क्वारेंटाइन में न रहकर मकान में ही बनी दुकान खोलकर व्यापार कर रहे हैं। इससे यहां आने वाले अनजान ग्राहक भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं। इस पर थानाधिकारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
यहां पॉजिटिव मरीज के परिजन माणकलाल सोनी पुत्र मगराज सोनी और उसके बेटे विकास सोनी बिना मास्क पहने ही दुकान पर दुकानदारी करते मिले। इस पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में इन्हें जमानत पर छोड़ दिया। इनके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम व आईपीसी की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें