एक युवक ने बदला लेने के लिए खेत में नंगे तार छोड़ दिए, जिससे पड़ोसी की 9 भैंसों सहित 10 पशुओं की मौत हो गई। घटना रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र के रंगपुर रोड हिजड़ा चौकी की है। फरियादी की शिकायत पर रेलवे कॉलोनी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार रंगपुर निवासी हंसराज ने रेलवे कॉलोनी थाने में शिकायत दी है कि 15 अगस्त को सुबह करीब 6 बजे दूध निकाल कर भैंसें चरने को छोड़ दी। जो चरते हुए पास के खेत में चल गई। खेत मालिक ने बिजली के नंगे तार छोड़ रखे थे, इससे उसकी 9 भैंसों व एक जंगली सूअर की मौत हो गई।
हंसराज ने शिकायत में कहा है कि उक्त खेत देवीलाल गुर्जर का है। जिसने खेत मुनाफे से महावीर मीणा को दे रखा है। महावीर ने खेत में मक्के की फसल कर रखी है, जिसके चारों तरफ बिजली के तार बिछा रखे हैं, जिससे यहां और भी गम्भीर घटना हो सकती है।
मुकदमा दर्ज, जांच शुरू
रेलवे कॉलोनी थाने के एसआई शौकत अली ने बताया कि हंसराज की रिपोर्ट पर महावीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसमें यह सामने आया है कि महावीर ने खेतों में यह तार बदले की भावना से डाले थे क्योंकि खेत में भैंस व अन्य जानवर चरने के लिए आ जाते थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें