कोटा में शुक्रवार को भी 251 नए कोरोना मरीज आए। वहीं, तीन मरीलों की मौत हो गई। जिले में अब कुल मरीजाें की संख्या 4412 हाे गई है। वहीं 77 की माैत हाे चुकी है। अगस्त के 21 दिनाें में आए मरीजाें ने पिछले 4 महीने के आंकड़े काे पीछे छाेड़ दिया है। अगस्त में माैतें भी सबसे ज्यादा हुईं। शहर में पहला मरीज 5 अप्रैल काे रिपाेर्ट हुआ था। जुलाई तक कुल 1726 मरीज आए थे, जबकि 35 माैतें हुईं। अगस्त के पहले 21 दिनाें में ही 2686 मरीज आ चुके हैं और 42 माैतें हुई हैं।
38 साल के युवा ने भी तोड़ा दम
शुक्रवार को 3 मरीजों की मौत हुई। गुमानपुरा की 65 साल की महिला को कफ व सांस में तकलीफ पर गुरुवार को भर्ती कराया गया था, उन्हें पहले से हाइपरटेंशन व डायबिटीज था। भर्ती होने के दो घंटे में ही दम तोड़ दिया। मौत के बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रंगबाड़ी योजना के 65 साल के पुरुष को 19 अगस्त को निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जिसकी शुक्रवार काे मौत हो गई। मरीज को पहले से हार्ट डिजीज था। दादाबाड़ी के 38 साल के युवा ने भी दम तोड़ दिया। वो बाइलेट्रल निमोनिया के बाद 18 अगस्त को भर्ती हुआ था।
प्रोडक्शन वारंट पर जेल से गिरफ्तार किए गए 2 बदमाश निकले पॉजिटिव
कुन्हाड़ी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तीन में से दो मुलजिम शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव आए दोनों मुलजिमों को कुन्हाड़ी पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर कोटा सेंट्रल जेल से गिरफ्तार किया। कुन्हाड़ी सीआई गंगासहाय शर्मा ने बताया कि दोनों को पिछले दिनों एक मुकदमे में गिरफ्तार किया गया था, तभी से वह कोटा सेंट्रल जेल में बंद थे। उद्योग नगर सीआई प्रमेंद्र रावत ने बताया कि 2 दिन पहले पुलिस ने अवैध शराब के आरोपी को गिरफ्तार किया था। उसे कोर्ट से जमानत मिल गई, शुक्रवार को वो पॉजिटिव मिला है।
पुलिस लाइन से 3 पॉजिटिव मिले
कोटा शहर पुलिस लाइन निवासी एक पुलिसकर्मी और उसकी पत्नी पॉजिटिव पाए गए हैं। पुलिसकर्मी कोटा शहर एसपी ऑफिस की एक शाखा में कार्यरत है। वहीं, शहर पुलिस लाइन का एक पुलिसकर्मी और पॉजिटिव आया है। तीनों मरीजों का इलाज चल रहा है।
कॉन्टैक्ट ट्रेसिंगः विज्ञान नगर से आए 18 मामले
विज्ञान नगर क्षेत्र की अलग-अलग कॉलोनियों से 18 मामले आए हैं। शुक्रवार की रिपाेर्ट में जिले में सबसे ज्यादा केस विज्ञान नगर से ही आए हैं।
सांगाेद से आए 17 मरीज : सांगोद से शुक्रवार को एक साथ 17 काेराेना पॉजिटिव मरीज आए। इनमें से 6 एक ही परिवार के हैं। कस्बे में प्रत्येक रविवार काे संपूर्ण लाॅकडाउन रहेगा।
3 रेलवे कर्मचारी संक्रमित :शुक्रवार की रिपाेर्ट में 3 रेलवे कर्मचारी भी संक्रमित पाए गए हैं। इनमें एक अनंतपुरा, एक विज्ञान नगर और एक रेलवे वर्कशाॅप काॅलाेनी निवासी है। इनमें से एक कार्मिक की पत्नी भी संक्रमित मिली है।
हैल्थ वर्कर्स पर जारी है कहर
मेडिकल काॅलेज में माइक्राेबायाेलाॅजी लैब के कर्मचारी पाॅजिटिव आए हैं, जाे राजपूत काॅलाेनी, रंगबाड़ी रहते हैं। इसके अलावा यूजी हाॅस्टल व पीजी हाॅस्टल में रहने वाले दाे मेडिकाेज भी पाॅजिटिव आए हैं।
एमबीएस के ऑर्थोपेडिक विभाग का एक रेजिडेंट संक्रमित
एमबीएस के ऑर्थोपेडिक विभाग का एक रेजिडेंट कोरोना पॉजिटिव आया है। अधीक्षक डॉ. नवीन सक्सेना ने बताया कि अस्पताल में अस्पताल में रोजाना 28 सौ से अधिक का आउटडोर है।
जेकेलोन में एक प्रसूता संक्रमित
जेकेलोन अस्पताल में शुक्रवार को एक प्रसूता कोरोना पॉजिटिव आई है। स्त्री रोग विभागाध्यक्ष डॉ. निर्मला शर्मा ने बताया कि डीसीएम क्षेत्र की एक महिला 3 दिन पहले भर्ती हुई थी। उसका सैंपल लिया जा चुका था। इस बीच महिला को डिलीवरी हुई। शुक्रवार को वो पॉजिटिव मिली।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें