विश्व आदिवासी दिवस पर रविवार को जैसलमेर से वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से सीएम अशोक गहलोत ने 127.85 करोड़ रु. के 41 कार्याें का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। गहलोत ने कहा कि आदिवासी समुदाय के उत्थान के लिए योजनाएं बनाने में राज्य सरकार ने कोई कमी नहीं रखी है। टीएसपी क्षेत्र सहित टाडा और माडा क्षेत्र में विकास कार्यों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इनमें जनजाति क्षेत्र के लिए 98.76 करोड़ के 28 कार्यों का शिलान्यास और 29.09 करोड़ रु. के 13 कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने जैसलमेर में जनजाति छात्रों के लिए 50 बेड का छात्रावास खोलने की भी घोषणा की।
उन्होंने कहा कि बाड़मेर एवं जोधपुर में भी जनजाति छात्रों के लिए हाॅस्टल खुलेंगे। जोधपुर में जनजाति छात्रों के लिये कोचिंग सेन्टर खोला जाएगा ताकि उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किया जा सके। उन्होंने कहा कि हमारी पिछली सरकार के समय रतलाम से डूंगरपुर वाया बांसवाड़ा ब्राॅडगेज रेल लाइन का सपना पूरा करने के लिए राज्य सरकार ने 200 करोड़ रुपए रेलवे को दिये थे,लेकिन सरकार बदलने के बाद यह काम अधूरा रह गया।
वीसी के दौरान डूंगरपुर पंचायत समिति, बांसवाड़ा की छोटी सरवन सहित अन्य पंचायत समिति में बैठे सरपंचों से मुख्यमंत्री ने संवाद भी किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जनजाति क्षेत्र विकास राज्य मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया ने कहा कि जनजाति क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए सर्वश्रेष्ठ कोचिंग संस्थानों से टाई-अप किया जा रहा है। आईएएस की तैयारी के लिए 10 प्रतिभावान छात्रों को दिल्ली भेजा जाएगा।

छात्र-छात्राओं का सम्मान

इस अवसर पर सीएम व अतिथियों ने जैसलमेर के जनजाति समुदाय के 12वीं एवं 10वीं कक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top