शहर के भीतरी इलाके में रविवार देर शाम एक युवक ने अपने जन्मदिन पर फंदा लगा लिया। मरने से पहले उसने फेसबुक पर कमेंट लिखा- जन्म दिन का मजा और होता है और मौत का भी अलग होता है। सदर कोतवाली थानाधिकारी हरीशचंद्र ने बताया कि भीतरी इलाके नवचौकिया निवासी सूरज शर्मा (31) पुत्र जयनारायण ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के वक्त उसके पिता ही घर में थे।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतार एमजीएच की मोर्चरी में रखवाया। जहां सोमवार को आगे की कार्रवाई के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। थानाधिकारी ने बताया कि वह पिता के साथ अकेला रहता था। उसकी माता पाली में चिकित्सा विभाग में सर्विस करती है जो कि मृतक की बहन के साथ रहती हैं।

सूरज के दोस्तों ने पुलिस को बताया कि वह कई बार मरने की बातें करता था। कई बार उसके पिता से भी झगड़े होते थे, लेकिन दोस्त समझा-बुझाकर मामला शांत करवाते थे। पुलिस अब सूरज के मौत की वजह जानने के प्रयास में जुटी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top