भाजपा 11 अगस्त से अपने विधायकों की जयपुर के एक हाेटल में बाड़ाबंदी करेगी। इस दिन शाम 4 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। इसके बाद सभी विधायक होटल में ही ठहरेंगे। उधर हाईकाेर्ट का निर्णय तय करेगा कि विधायकाें काे कब तक हाेटल में रुकना है। अगर बसपा प्रकरण में कांग्रेस के खिलाफ फैसला हाेगा ताे बीजेपी विधायक अविश्वास प्रस्ताव लाकर फ्लाेर टेस्ट की मांग करेंगे।
वसुंधरा राजे ने खुद को क्वारेंटाइन कर लिया है। उनका बागबान काेराेना ग्रस्त निकला है। राजे ने जांच भी कराई जिसकी रिपाेर्ट साेमवार काे आएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top