प्रदेश में चल रहे सियासी संकट के बीच बीजेपी ने साेमवार काे सीएम अशाेक गहलाेत से कुर्सी छाेड़ने व इस्तीफे का ट्विटर अभियान चलाया। इस अभियान के तहत बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह, विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठाैड़, सांसद दीया कुमारी सहित बीजेपी के अधिकांश विधायकाें, सांसदाें व पदाधिकारियाें तक ने हिस्सा लिया। पार्टी कार्यकर्ता ने जमकर ट्वीट किए।

उधर इस अभियान से पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का एक भी ट्वीट नहीं हाेना प्रदेश के पार्टी नेताओं व पदाधिकारियों के बीच चर्चा का विषय रहा। साथ ही उनके गुट के माने जाने वाले कुछ नेता भी इस अभियान से दूरी बनाए हुए हैं, जो काफी चर्चा में रहा। वसुंधरा राजे फिलहाल दिल्ली दाैरे पर हैं। वे पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित कई वरिष्ठ नेताओं से मिल चुकी हैं।

उनकी राज्यसभा चुनाव से लेकर सियासी संकट तक चुप्पी पूरी प्रदेश में चर्चा का विषय रही है। हालांकि वह प्रदेश के कुछ नेताओं काे लेकर केंद्रीय आलाकमान से नाराजगी जाहिर कर चुकी है।

इधर... यूथ कांग्रेस का रोजगार दो अभियान ट्विटर पर ट्रेंड होता रहा
भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर रविवार को प्रदेश युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने सोशल मीडिया पर ‘रोजगार दो’ अभियान चलाया। अभियान में सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स (फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, पब्लिक) पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने वीडियो संदेश के जरिए केंद्र सरकार रोजगार उपलब्ध करवाने की मांग रखी। ट्वीटर पर यह अभियान देश भर में ट्रेंड होता रहा।

प्रदेश युवा कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता आयुष भारद्वाज ने बताया कि केंद्र सरकार में ग्रुप ए के 20,000 ग्रुप बी के 90,000 और ग्रुप सी के 6 लाख से ज्यादा पद खाली पड़े हैं, इसके अलावा 2.5 लाख से ज्यादा पद भारतीय रेलवे में खाली हैं। एक तरफ जहां 3 करोड़ से ज्यादा छात्र प्रतिवर्ष ग्रेजुएशन करते हैं वहीं इसकी आधी संख्या को भी रोज़गार नहीं मिल पाता है। 33 फीसदी स्किल्ड युवा तो देश में बिना किसी रोजगार के हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top