जयपुर | प्रदेश में मानसून अब मेहरबान हुआ है। राजधानी में दाे घंटे के अंदर 4 इंच यानी 104 मिमी बारिश हाे चुकी है। अगले एक हफ्ते तक मानसून और ज्यादा सक्रिय हाेने की संभावना है। राजधानी सहित कई जिलाें में 13 से 16 अगस्त तक भारी बारिश हाेने की चेतावनी दी है।
माैसम विभाग ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक पूर्वी राजस्थान में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम बनने से भरतपुर, जयपुर, अजमेर, कोटा व उदयपुर संभाग के जिलों में कहीं भारी व कहीं अति भारी बारिश की संभावना है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें