शहर में 14 दिन बाद कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा दहाई अंक में आया। रविवार को कोरोना में भी राहत की खबर थी। 213 पॉजिटिव मरीजों को डिस्चार्ज किया और केवल 84 ही पॉजिटिव आए। वहीं बालोतरा निवासी 72 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत भी कोरोना संक्रमण के चलते हुई। हालांकि 20 बीएसएफ के जवान भी पॉजिटिव आए हैं, लेकिन उन्हें शहर के पॉजिटिव मरीजों में विभाग ने नहीं जोड़ा है।

गंभीर बात यह है कि दूसरे दिन भी पॉजिटिव आने की दर 5.09 प्रतिशत रही। जुलाई और अगस्त मिलाकर 33 दिनों में से 23 दिन पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 100 के पार रहा, केवल दस दिन दहाई अंक में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा आया।


दो दिन में 454 डिस्चार्ज, 247 पॉजिटिव

अगस्त के दो दिन में लगातार दूसरे दिन भी डिस्चार्ज होने वालों का आंकड़ा दहाई के पार रहा, जिसके चलते डिस्चार्ज का दो दिन का आंकड़ा 454 हो गया। वहीं पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा दो दिन में करीब 247 पहुंचा है। हालांकि दो दिन में पॉजिटिव दर 5 प्रतिशत पर बरकरार है जो कि गंभीर है। अगस्त के पहले दिन 2719 और दूसरे दिन 1649 संदिग्धों की जांच हुई, जिसमें भी पॉजिटिव दर पांच प्रतिशत ही रही।
19 से सैकड़ों में आ रहे थे रोगी
19 जुलाई से एक अगस्त तक लगातार पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 100 से पार ही रहा। एक भी दिन कम नहीं हुआ, हालांकि 17 और 18 जुलाई को यह आंकड़ा क्रमश: 70 और 94 रहा, लेकिन 19 से कोरोना ने जो रफ्तार पकड़ी तो यह सिलसिला चलता रहा। इन 14 दिनों में चार दिन पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा दो सौ के पार गया। वहीं 10 दिन यह 100 के पार रहा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top