कांग्रेस सरकार की बाड़ेबंदी के विराेध में रविवार काे बीजेपी ने ट्विटर पर सामूहिक रूप से मोर्चा खाेला। प्रदेश व केंद्र से जुड़े बीजेपी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बाड़ेबंदी पर ट्वीट किए। बीजेपी के ये ट्वीट देशभर में दाेपहर बाद ट्रेंड हुए।
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, विधानसभा के उप नेता राजेंद्र राठाैड़, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, सांसद दीयाकुमारी से लेकर प्रदेश के कई नेताओं ने बाड़े में सरकार के नाम से ट्वीट किए। उधर वसुंधरा राजे की ओर से इस मामले में काेई ट्वीट नहीं हाेना चर्चा में रहा। उनके और उनके गुट से जुड़े कई लाेगाें ने इस अभियान से दूरी बनाए रखी।
हालांकि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के जल्द स्वस्थ हाेने और लंबी आयु के लिए ट्वीट किया। राजे रविवार रात 8 बजे तक चार ट्वीट किए थे। इनमें से बाड़ेबंदी के खिलाफ एक भी नहीं था। वसुंधरा राजे की राज्यसभा चुनाव से लेकर गहलोत-पायलट घटनाक्रम पर चुप्पी पहले से ही चर्चा में है।

सियासी तकरार... भाजपा ने ऐसे किया सरकार पर वार

सरकार दर-दर भटकने काे मजबूर
बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि चुनी हुई कांग्रेस सरकार अंतर्कलह के कारण असुरक्षित महसूस कर रही है और जयपुर से जैसलमेर दर-दर भटकने को मजबूर हैं। जब सरकार स्वयं की सुरक्षा करने में ही सक्षम नहीं है तो जनता के लिए स्पष्ट संदेश है कि सब अपनी-अपनी सुरक्षा स्वयं करें। #बाड़े_में_सरकार । -राजेंद्र राठाैड़, उप उपनेता प्रतिपक्ष

गहलोत सरकार का सार
मौज मस्ती, सैर सपाटा, खाना पीना, अंताक्षरी खेलना, फिल्म देखना और दूसरों की गलती निकालना! #बाड़े_में_सरकार
-गजेंद्र शेखावत, केंद्रीय मंत्री

जनता का दुख-दर्द दिखाई नहीं दे रहा है
कांग्रेस सरकार मौज-मस्ती, सैर-सपाटे, व्यंजन खाने व फिल्में देखने में इतनी व्यस्त हो चुकी हैं कि उन्हें जनता का दुख-दर्द दिखाई ही नहीं दे रहा है। जनता की सुध लीजिए माननीय मुख्यमंत्री जी,जनसेवा कीजिए जिसके लिए आपको जनता ने चुना था। #बाड़े_में_सरकार -दीया कुमारी, सांसद



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सचिन पायलट (दाएं) और अशोक गहलोत (बाएं)
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top