14 दिन बाद 13 अगस्त से एक बार फिर केंद्रीय बस स्टैंड से रोडवेज बसाें का संचालन शुरू हाेगा। यह जानकारी मत्स्य नगर आगार के मुख्य प्रबंधक रामावतार बुनकर ने दी। गौरतलब है कि काेतवाली थाना क्षेत्र में लाक डाउन के कारण 30 जुलाई से 12 अगस्त के लिए बस स्टैंड काे बंद कर दिया गया था।
कला महाविद्यालय काे अस्थाई बस स्टैंड बनाया गया था। इस अवधि में जयपुर रूट की बसें जयपुर राेड स्थित चुंगी के पास से, राजगढ़ व मालाखेड़ा रूट की बसें भवानी ताेप चाैराहा, भरतपुर व दिल्ली रूट की बसें मंडी माेड से जबकि बहराेड़ व तिजारा रूट की बसें जेल चाैराहा से चलाई गई थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें