राजनीतिक उठापटक के बाद सचिन पायलट की कांग्रेस में वापसी के घटनाक्रम के बाद कांग्रेस में गुटबाजी भी अब चाैड़े आने लगी है। पायलट काे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व डिप्टी सीएम के पद से हटाने के बाद हालांकि सभी जिलाें में कांग्रेस जिलाध्यक्षाें के साथ ब्लाक कांग्रेस कमेटियाें काे भी भंग कर दिया गया था, मगर इससे पहले ही पाली जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष चुन्नीलाल चाड़वास समेत प्रदेश कांग्रेस कमेटी से जुड़े पदाधिकारियाें ने भी अपना इस्तीफा दे दिया था।
बुधवार काे पाली जिले से चाड़वास के नेतृत्व में यह सभी नेता जयपुर में कांग्रेस नेता सचिन पायलट से मिल कर उनका स्वागत किया। चाड़वास ने पायलट से मिल कर कहा कि वे आपके प्रति शुरू से ही वफादार थे और रहेंगे। पायलट से मिल कर पूर्व सांसद गोपाल सिंह ईडवा, पूर्व विधायक भीमराज भाटी, सोजत विधानसभा प्रत्याशी शोभा सोलंकी,पूर्व प्रदेश कांग्रेस सचिव सोमेंद्र गुर्जर, राजेश कुमावत, पाली देहात के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष महेश जाेशी समेत इन नेताओंं ने पायलट से यह भी कहा कि संघर्ष के दिनों में हम आपके साथ है और आगे भी साथ ही रहेंगे।
इस माैके पर कांग्रेस एसबीसी प्रकोष्ठ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रेमाराम देवासी, सोजत पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रतन फौजी, रायपुर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष नारायणसिंह उदावत ,जैतारण पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप सिंह खिनावड़ी, रोहट पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मंगलाराम पटेल, यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल जोड़, भेरूसिंह ठाकुरला, गजेंद्र श्रीमाली, दलपत सिंह डॉयलाना,विक्रमसिंह छोड़ा, जितेंद्र सिंह, दलपत सिंह चाड़वास ,हितेश, गौतम कच्छवाह, विनोद शर्मा, हेमाराम भील, सरोज परिहार, सुरेश देवासी, संग्राम झिझुंडा भी माैजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें