शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में गुरुवार काे 14 दिन बाद बाजार, निजी व सरकारी कार्यालय और बैंक शाखाएं खुल जाएंगी। बाजार खुलने का समय सुबह 7 से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। इस दाैरान चूड़ी मार्केट, भटियारों की गली, आटा वाली गली, घी वाली गली, घंटाघर स्थित सब्जी मंडी फुटकर व्यापार के लिए अभी बंद रहेगी। इन बाजारों के थाेक व्यापारी सुबह 4 से 7 बजे के बीच अपना सामान फुटकर व्यापारियों को बेच सकेंगे।
जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने ये आदेश 22 अगस्त की मध्य रात्रि तक के लिए जारी किए हैं। शहर के अन्य बाजार पहले की तरह खुलेंगे। शहर में एक से दूसरे क्षेत्र में लाेगाें के अाने-जाने पर लगी राेक भी गुरुवार से हट जाएगी।
काेराेना महामारी के संक्रमण काे राेकने लिए कलेक्टर ने 30 जुलाई से 12 अगस्त की मध्य रात्रि तक काेतवाली थाना क्षेत्र में लाॅकडाउन की घाेषणा की थी। लाॅकडाउन की अवधि पूरी हाेने पर कलेक्टर ने काेतवाली इलाके के बाजार धीरे-धीरे खाेलने का निर्णय लिया है। इनमें चिकित्सा, लैब, केमिस्ट, चिकित्सकीय उपकरण, आयुष, पशु चिकत्सालय की दवा आदि की दुकानें 24 घंटे खुल सकेंगी। रैली, जुलूस, सभा एवं समारोह पर राेक रहेगी।
धार्मिक स्थलाें पर श्रद्धालुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। बाजारों में व्यापारियाें व ग्राहकाें काे काेविड 19 की गाइडलाइन की पालना करनी हाेगी। दुकानों के बाहर 6-6 फुट की दूरी पर गोले बनाने होंगे। बिना मास्क वाले ग्राहक को दुकानदार सामान नहीं बेच सकेंगे। खाद्य सामग्री बेचने वाले ठेली एवं दुकानदाराें काे पैकिंग या होम डिलीवरी के जरिए ही सामान देने की छूट है।
यहां काेई व्यक्ति खड़े होकर खाने पीने की चीजें नहीं खा सकेंगे। बाजार में खरीदारी काे आने वाले लाेगाें के चाैपहिया वाहनाें काे खड़े करने के लिए नवीन उमा विद्यालय के खेल मैदान, तिब्बती मार्केट के खाली मैदान, पुराने आयुर्वेदिक अस्पताल तथा कंपनी बाग के सामने मेन रोड पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
हाेलसेल व्यापारियाें ने सुबह 4 बजे दुकानें खाेलने के समय काे अव्यवहारिक बताया
कोतवाली थाना इलाके में भटियारों की गली में होलसेल विक्रेताओं ने माल सप्लाई को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तय किए गए समय को अव्यवहारिक बताया है। जनरल मार्केट एसोसिएशन भटियारों की गली के अध्यक्ष चंद्रगुप्त ने जिला प्रशासन ने माल सप्लाई के लिए समय बदलने की मांग की है। अध्यक्ष का कहना है कि जिला प्रशासन ने होलसेल विक्रेताओं को माल सप्लाई के लिए सुबह 4 से 7 बजे के बीच का समय निर्धारित किया है।
इस समय काे लेकर व्यापारी तनाव में हैं। व्यापारियों का कहना है कि सुबह 4 बजे ना तो व्यापारी दुकान पर आ सकते और ना ही स्टाफ। इस समय में कोई भी दुकानदार सामान की सप्लाई नहीं कर सकता। जब होलसेल से सामान सप्लाई ही नहीं होगा तो मार्केट में क्या बिकेगा? व्यापारियों को सुबह अंधेरे में दुकानों पर आने में भी डर लग रहा है।
दुकानदारों के पास कैश होता है, ऐसे में अंधेरे में उनके साथ अप्रिय घटना की आशंका रहेगी। होलसेल व्यापारियों ने जिला प्रशासन से मांग की कि उनका समय भी सुबह 7 से दोपहर 2 बजे या दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक किया जाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें