शहर के एक सर्राफा व्यापारी ने आईजी बीकानेर को मंगलवार को पत्र लिखकर 10 माह पूर्व उनको दिए गए परिवाद पर कार्रवाई नहीं करने तथा 2018 में उसके दर्ज करवाए गए मुकदमे में अनुसंधान अधिकारियों ने बिना किसी तथ्य मनगढ़ंत आरोप उस पर लगाने पर जांच की मांग की है। सर्राफा व्यापारी दीनदयाल सोनी द्वारा दिए गए पत्र में लिखा है कि 2018 में उसके द्वारा कांस्टेबल रेणू के खिलाफ दर्ज करवाए गए मुकदमे में अनुसंधान अधिकारियों ने बिना कोई साक्ष्य जुटाए उस पर मनगढ़ंत आरोप तय कर दिए थे।

उक्त आरोपों को सिद्ध करने पर लिखित में पुलिस के उच्चाधिकारियों को ईनाम देने की घोषणा की गई थी। उसके बावजूद भी अब तक पुलिस उस पर आरोप सिद्ध नहीं कर पाई और न ही अनुसंधान अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई। 25 सितंबर 2019 को इस संबंध में परिवाद भी आईजी ऑफिस में पेश किया गया था, लेकिन उस पर भी आज तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। परिवादी ने ज्ञापन में लिखा है कि अगर वह दोषी है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए, नहीं तो झूठा अनुसंधान करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top