राज्य सरकार के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने वंचित रहे जरूरतमंदाें के लिए पुन: करवाए जा रहे सर्वे की तिथि 15 अगस्त के लिए बढ़ा दी है। 24 जुलाई से शुरू हुए इस सर्वे काे पूर्व में तीन अगस्त तक पूरा करना था। अब तक सर्वे में 15 हजार सदस्य जुड़ चुके हैं। राज्य सरकार ने जरूरतमंदाें काे राहत देते हुए अब नाम जुड़वाने की तिथि दस दिन के लिए और बढ़ा दी है।
डीएसओ यशवंत भाकर ने बताया कि आदेशाें की पालना रसद विभाग ने जिले के सभी एसडीएम व नगर निकायाें के अधिकारी व ग्रामीण क्षेत्र के लिए बीडीओ जिम्मेदारी साैंपी हुई है। जिले में विशेष श्रेणी के परिवाराें का सर्वे करवाने के लिए कलेक्टर ने जिले में प्रभारी व सहप्रभारी नियुक्त किए हैं।
ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के लिए संबंधित एसडीएम प्रभारी अधिकारी हाेंगे। गाैरतलब है कि कुछ जरूरतमंद परिवाराें काे खाद्य सुरक्षा का खाद्यान्न नहीं मिल पा रहा है। इस पर सरकार ने ऐसे परिवाराें के सर्वे के लिए निर्देश दिए है। वर्तमान में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा याेजना में चयनित जिले के करीब 15 लाख व्यक्तियाें काे गेहूं व चना निशुल्क मिल रहा है, जाे नवंबर तक मिलेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें