जिले में रविवार को 17 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 225 हो गई है। जिला मजिस्ट्रेट नन्नूमल पहाड़िया ने कोरोना संक्रमित पाए गए क्षेत्रों में जीरो मोबिलिटी घोषित की है। सामान्य चिकित्सालय में हुई सैंपलिंग में 25 वर्षीय युवती, 30 वर्षीय युवक, 22 वर्षीय युवक, 44 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला। इसी तरह अरिहंत कॉलोनी सवाईमाधोपुर निवासी 54 वर्षीय पुरुष, 42 वर्षीय युवक, 60 वर्षीय वृद्धा, रेलवे कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय युवक, पुलिस स्टेशन खण्डार का 30 वर्षीय युवक, रामलीला मैदान खण्डार निवासी 30 वर्षीय युवक, बौंली निवासी 67 वर्षीय वृद्ध, 60 वर्षीय वृद्ध, 18 वर्षीय युवक, 17 वर्षीय व 35 वर्षीय युवक तथा मलारना डूंगर निवासी 34 वर्षीय व 29 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाए गए है।

बौंली में संक्रमितों की संख्या अब 13

बौंली उपखण्ड क्षेत्र में अब कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। बीसीएमओ डॉ अरविंद मीना ने बताया कि 31 जुलाई को कोरोना जांच के लिए गए सैंपल की रिपोर्ट 2 अगस्त को सुबह आई है जिसमें बौंली उपखण्ड के छह व मलारना डूंगर उपखण्ड के 2 लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। बौंली के कोरोना पाए संक्रमितों में एक 25 वर्षीय गर्भवती महिला है जिसे जयपुर रेफर किया गया है। जबकि अन्य पांच में बौंली निवासी 67 वर्षीय व्यवसायी, भेड़ोली निवासी एक 60 वर्षीय किसान, खिरखड़ी निवासी 17 वर्षीय युवक, गंगवाड़ा निवासी 18 वर्षीय युवती, बंधावल निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति को सवाई माधोपुर के लिए रेफर किया गया है।

एंबुलेंस व सफाई कर्मी सहित 3 पॉजिटिव
उपखंड मुख्यालय पर रविवार को तीन कोरोना केस मिले। इसमें एक एंबुलेंसकर्मी, एक सफाईकर्मी व एक अन्य युवक है। तीनों को संस्थागत क्वारिन्टाइन के लिए एंबुलेंस से सवाई माधोपुर भेज दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top