एम्स पीजी मेडिकल डेंटल काउंसलिंग का ओपन राउंड 19 अगस्त को होगा। एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पांच अगस्त से शुरू हो जाएगी। इसका इन्फॉर्मेशन ब्रोशर भी जारी कर दिया गया है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 5 अगस्त सुबह 11 बजे से शुरू होकर 10 अगस्त शाम पांच बजे तक चलेगी।
रजिस्ट्रेशन के साथ ही रजिस्ट्रेशन स्लिप भी जारी की जाएगी। रजिस्ट्रेशन स्लिप के बिना छात्र ओपन राउंड में भाग नहीं ले सकेंगे। एम्स पीजी-मेडिकल/डेंटल सीटों के आवंटन के लिए काउंसलिंग के तीन-राउंड आयोजित किए गए थे। सरेंडर/रिजाइन की गई सीट्स की वास्तविक स्थिति प्राप्त होने पर फाइनल वेकेंट-सीट्स की सीट-मैट्रिक्स 14 अगस्त शाम 5 बजे जारी कर दी जाएगी। इससे पहले छात्रों की सुविधा को देखते हुए टेंटेटिव सीट-मैट्रिक्स 10 अगस्त को प्रकाशित कर दी जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें