सेकंड ग्रेड 2018 सीधी भर्ती के चयनित अभ्यर्थियों की पोस्टिंग में विलंब हो रहा है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से अभी तक चयनितों को मंडल आवंटन की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई। मंडल आवंटन के बाद काउंसलिंग के जरिए इन्हें स्कूलों में रिक्त पदों पर पोस्टिंग दी जानी है।
चयनितों से पिछले माह मंडल के विकल्प ले लिए गए थे। लेकिन अभी तक मंडल का आवंटन नहीं हो पाया है। निदेशालय की ओर से विकल्प लेने की तिथि में चार बार बढ़ोतरी भी की गई। 3 से 31 जुलाई तक चयनित अभ्यर्थियों से मंडल का विकल्प लिया गया था। उधर, शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों का कहना है कि एक-दो दिन में इन्हें मंडल आवंटित किए जाएंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें