सेंट्रल जेल से छूटकर बंदी द्वारा महिला जेल प्रहरियों को पार्टी देने के मामले में एक प्रहरी चिरमी विश्नोई को सस्पेंड किया गया है। जेलर जगदीश पूनिया ने बताया कि मामले की जांच तक चिरमी सस्पेंड रहेगी। इसके साथ ही पार्टी आयोजित करने वाले हिस्ट्रीशीटर पूनमसिंह को लेकर भी कई खुलासे हुए हैं। मामले में सामने आया कि जिस होटल में जेल महिला प्रहरियों के लिए पार्टी रखी गई थी, उसका संचालन हिस्ट्रीशीटर पूनमसिंह करता है।
पूनमसिंह लॉकडाउन के दौरान गुजरात शराब बेचता पकड़ा गया था। पूनमसिंह ने ठेके से सस्ती शराब खरीदी फिर उसमें कोल्डड्रिंक व कॉफी के साथ कुछ कलर मिलाकर उसे तैयार किया था। इसके बाद उस शराब को कबाड़ी से खरीदी ब्रांडेड कंपनी की बोतल में पैक करता था। इसके बाद उसे गुजरात में बेचा करता था। डांगियावास थानाधिकारी लीलाराम ने बताया कि पूनमसिंह लॉकडाउन में मोटी कमाई के चलते सस्ती शराब ठेके से लेकर 60 रु. में तैयार कर उसे 600 रु. में गुजरात बेचता था।
चाेरी-मारपीट के 7 मुकदमे दर्ज हैं
थानाधिकारी ने बताया कि पूनमसिंह भोपालगढ़ व पीपाड़ का हिस्ट्रीशीटर भी है। उस पर पूर्व में मारपीट व चोरी जैसे सात मुकदमे दर्ज हैं। जेलर ने बताया कि पूनमसिंह शराब मामले में 3 जुलाई जेल लाया गया था। वह 5 अगस्त को रिहा हुआ था। 15 अगस्त काे पूनमसिंह की देवलिया गांव की होटल में हुई पार्टी में महिला जेल प्रहरी अपनी साथियों के साथ पार्टी मना रही थी। इसका वीडियो वायरल हुआ था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें