शहर विधायक संजय शर्मा ने कलेक्टर आनंदी से बात कर 23 अगस्त से शहर के सभी बाजार खाेलने के लिए कहा, जिससे व्यापारियों काे आर्थिक नुकसान एवं लाेगाें काे परेशानी से राहत मिल सके। विधायक ने बताया कि उन्होंने दूरभाष पर कलेक्टर से बात कर बताया कि लॉकडाउन में व्यापारियों ने बाजार बंद रखे। अनलाॅक 1, 2 व 3 के बाद व्यापारिक संस्थाएं खुलने से व्यापार पटरी पर अाने लगा था कि शहर काेतवाली थाना इलाके में मरीजाें की संख्या बढ़ने के बाद लॉकडाउन करना पड़ा। व्यापारी पहले ही आर्थिक संकट से जूझ रहे थे।
लॉकडाउन से राेजी-राेटी का संकट पैदा हाे गया। प्रतिष्ठानाें पर काम करने वाले कर्मचारियाें काे जीवन यापन में परेशानी हाेने लगी। व्यपारी व आमजन तनाव के माहौल में जी रहा है। ऐसे में 22 अगस्त के बाद बाजार खाेलने की मांग की गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें