केन्द्र सरकार के आत्मनिर्भर भारत अभियान के ऑपरेशन ग्रीन टॉप-2 टोटल योजना के तहत प्याज भंडारण व परिवहन के लिए 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। उद्यान विभाग के सहायक निदेशक लीला राम जाट ने बताया कि सरकार द्वारा जारी कलस्टर चयन की प्रथम सूची 27 जुलाई 2020 में प्याज की फसल खरीफ में अलवर का चयन किया गया है। ऑपरेशन ग्रीन स्कीम के तहत खाद्य, प्रसंस्करण, व्यक्तिगत, कृषक, किसान उत्पादक संगठन एवं किसान उत्पादक संस्था सहकारी समिति अनुज्ञप्ति धारी प्रतिनिधि निर्यातक, राज्य विपणन बोर्ड सहकारी, फेडरेशन आदि जो फलों व सब्जियों के विपणन व प्रसंस्करण कार्य में लगे हुए हैं, उन्हें इस योजना के लिए पात्र घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत इस योजना से लाभ प्राप्त करने के लिए भारत सरकार की वेबसाइट पर इच्छुक व पात्र व्यक्ति अपना ऑनलाइन आवेदन कर पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि योजना की अवधि नोटिफिकेशन जारी होने से छह माह तक रहेगी। उन्होंने किसानों से अपील की है कि ऑपरेशन ग्रीन में टॉप-2 टोटल योजना में अधिक से अधिक इच्छुक पात्र संस्थाएं पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाएं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top