काेविड-19 के 36 नए पाॅजिटिव रविवार को बीकानेर में रिपाेर्ट हुए। 15 अगस्त की छुट्टी सहित दाे दिनाें में 142 पाॅजिटिव सामने आने के साथ ही बीमारी नियंत्रण के लिहाज से रविवार काे जिले के शहरी क्षेत्राें में दिनभर लाॅकडाउन रहा। शनिवार शाम छह बजे से शुरू हुए लाॅकडाउन के दाैरान प्रशासन-पुलिस अधिकारियाें ने शहर भर में दाैराकर हालात देखे।
लगातार बढ़ते राेगियाें काे देखते हर रविवार काे पूरी तरह लाॅकडाउन की घाेषणा के पहले दिन बीकानेर में सभी बाजार बंद रहे। सड़काें पर लाेगाें की आवाजाही काफी कम दिखी। बगैर जरूरत बाहर आए लाेगाें काे पुलिस-प्रशासन की टीमाें ने समझाकर घराें में भी भेजा।
जिला कलेक्टर नमित मेहता, एडीएम सुनीता चाैधरी, एएसपी पवन मीना, सीएमएचओ डाॅ.बीएल मीणा सहित प्रशासनिक अमले ने शहर के बड़े हिस्से का जायजा लिया। इस बीच डिस्पेंसरी से लेकर स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय तक हाे रहे कामकाज की निगरानी करने जयपुर से आए डाॅक्टर ने भी कई जगह जाकर व्यवस्थाएं देखीं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें