गृह विभाग व पुलिस मुख्यालय ने बुधवार को दो आदेश निकालकर 21 एडिशनल एसपी और 21 डिप्टी एसपी स्तर के अफसरों के तबादले कर दिए है। आदेशानुसार एडिश्नल एसपी हनुमान मीणा को मुख्यालय जयपुर कमिश्नरेट सुरेश जैफ को अभय कमांड एंड कन्ट्रोल सेंटर, आलोक सिंघल को पुलिस लाइन, मिताली गर्ग को मुख्यालय जयपुर उत्तर, सुलेश कुमारी को संगठित अपराध, चिरंजीलाल मीणा को मुख्यालय जयपुर पश्चिम, मुस्तफा अली जैदी को प्रॉटोकाल, अकलेश शर्मा को चोरी नकबजनी सैल, रविन्द्र सिंह को अभय कमांड एंड कन्ट्रोल सेंटर जयपुर लगाया है।
डाॅ. लालचंद कायल को सीआईडी सिविल राइट्स पीएचक्यू, सुनीत शर्मा को विभागीय जांच प्रकोष्ठ पीएचक्यू, उमेंद्र सिंह रघुवंशी को कम्यूनिटी पुलिसिंग पीएचक्यू, भवानी सिंह को एसओजी कोटा, समीर दुबे को अपराध एवं सतर्कता जयपुर रेंज, रामप्रकाश मीणा को सीआईडी सीबी एचसीएमयू भरतपुर, दिव्या मित्तल को विधि प्रकोष्ठ पीएचक्यू, सुरेश खींची को रायसिंहनगर श्रीगंगानगर, राजेन्द्र वर्मा को एडीएफ भतरपुर, मिलन जोहिया को सिरोही, दिनेश सिंह रोहेडिय़ा को लीव रिजर्व उदयपुर रेंज, ओमप्रकाश गौतम को पीटीएस जोधपुर लगाया है।
डिप्टी एसपी अतुल साहू को एसीपी शास्त्री नगर, सोहेल राजा को एसीपी अशोक नगर, नेमीचंद खारिया को एसीपी सांगानेर, झाबरमल को पुलिस लाइन प्रशासन, नेहा अग्रवाल को महिला अपराध अनुसंधान सैल दक्षिण, राजेश चौधरी को अभय कमांड कंट्रोल सेंटर, राजेश विद्यार्थी को एसीपी मेट्रो, सुनील झाझडिया व चिरंजीलाल मीणा को एसीपी कन्ट्रोल रूम, परसा राम चौधरी को साइबर क्राइम सैल, राजेन्द्र सिंह को एसीपी चौमूं लगाया है।
तेज कुमार पाठक को सवाईमाधोपुर, ताराराम को गंगानगर, जयसिंह तंवर को 10वीं बटालियन बीकानेर, राजेन्द्र सिंह डागुर को पीपलखूंट प्रतापगढ़, अनिल मीणा को एससी-एसटी सैल भरतपुर, आशिष को बड़ी सादड़ी चित्तौडग़ढ़, रघुवीर को दरगाह अजमेर, रणवीर सिंह को महिला अपराध अनुसंधान सैल पाली, प्रियंका को अजमेर डिस्कॉम, अमरजीत को तृतीय बटालियन आरएसी बीकानेर लगाया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें