(कमल वैष्णव) कोरोना महामारी के चलते देशभर में लॉकडाउन खत्म होने से पहले जो भ्रष्टाचारी शांत बैठे थे वे अनलॉक हुए तो भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीमों ने भी एक्टिव रहकर महज दो महीने में ही जोधपुर और बीकानेर रेंज में 20 अफसर और कर्मचारियों को रंगेहाथ पकड़ लिया। जनवरी से अब तक जोधपुर रेंज में 14 तो बीकानेर रेंज में भ्रष्टाचार के 13 मामले सामने आ चुके हैं। डीआईजी (एसीबी) डॉ. विष्णुकांत ने बताया कि किसी भी विभाग में या लोकसेवक द्वारा भ्रष्टाचार करने या किसी काम के बदले रिश्वत मांगे जाने की हर शिकायत पर एक्शन लेना ही विभाग की प्रतिबद्धता है। कोई भी आमजन ऐसी किसी भी लोकसेवक की शिकायत कर सकते हैं। चूंकि, लॉकडाउन के दौरान ज्यादातर सरकारी या अर्द्ध सरकारी विभागों में नियमित कामकाज बंद रहे थे, इसी के चलते भ्रष्टाचार की शिकायतें भी नहीं आई। अनलॉक की शुरुआत के साथ ही सरकारी विभागों में भी धीरे-धीरे कामकाज शुरू होने लगे, तो इनमें से कुछ भ्रष्टाचार की शिकायतें भी आने लगी। इन्हें गंभीरता से लेते हुए जोधपुर और बीकानेर रेंज की एसीबी टीमों ने त्वरित सत्यापन और ट्रेप प्लान किए। इसी के परिणाम स्वरूप दोनों रेंज में कुल 25 कार्रवाई की जा चुकी है। जोधपुर रेंज में लॉकडॉउन से पहले जहां 4 केस दर्ज किए गए थे, वहीं अनलॉक यानी जून-जुलाई में ही 9 मामले सामने आ चुके हैं।
शहरी से ज्यादा सजग ग्रामीणों ने पकड़वाए घूसखोर
डीआईजी डॉ. विष्णुकांत के अनुसार जनवरी से लेकर अब तक जोधपुर व बीकानेर रेंज में जितनी कार्रवाई की गई है, उनमें सर्वाधिक आरोपित ग्राम विकास अधिकारी पकड़े गए हैं, लेकिन जोधपुर रेंज में सर्वाधिक चार मामले डिस्कॉम के पकड़ में आए, जबकि तीन पंचायतों के ग्राम विकास अधिकारी पकड़े। पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार के एक-एक केस दोनों ही रेंज में दर्ज किए गए। दोनों ही रेंज के 25 केस में से 18 केस ऐसे थे, जिनमें शिकायतकर्ता ग्रामीण पृष्ठभूमि यानि गांव या कस्बों से थे, जिन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई।

रिश्वत का कैलेंडर: लॉकडाउन खुलते ही तय हो गई थी वसूली की तारीखें

बीकानेर रेंज: 600 से 1.27 लाख तक मांगे

17 फरवरी: रायसिंहनगर के 59 एनपी श्यामगढ़ का पशुधन परिचारक (संविदाकर्मी) जोगेंद्रसिंह 600 रुपए

20 मार्च: झुंझुनू मंडावा नपा ईओ मनीष पारीक 40 हजार रुपए
18 जून: श्रीगंगानगर की श्रीकरणपुर पंचायत समिति में 2एफसी मुकन का सरपंच कमलदीप 9 हजार रुपए
22 जून: पीलीबंगा के डबली बास मौलवी पंचायत का तत्कालीन ग्राम डीओ विनोद कुमार 5 हजार रुपए
29 जून: चूरू के राजगढ़ का विकास अधिकारी वीरपालसिंह व अन्य 1.27 लाख रुपए

1 जुलाई: श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ का कनिष्ठ वाणिज्यिक कर अधिकारी पवन कुमार 10 हजार रुपए

13 जुलाई: बीकानेर निगम कनिष्ठ सहायक 5 हजार रुपए
15 जुलाई: श्रीगंगानगर एएसआई मोहरसिंह 7 हजार रुपए

27 जुलाई: पुनरासर पटवारी रामऔतार 10 हजार रुपए
27 जुलाई: बीकानेर खाजूवाला में सियासर चौगान का ग्राम विकास अधिकारी माणकचंद 3500 रुपए

28 जुलाई: श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर वाणि. कर विभाग का सहायक कमिश्नर धनाराम चौधरी 5 हजार रुपए

31 जुलाई: बाड़मेर के चौहटन में सामाजिक न्याय विभाग काे सहायक निर्देशक मुखराम जाट 5 हजार रुपए
सांगरानाडी का डीओ जबराराम भील 5 हजार रुपए



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top