जयपुर डिस्कॉम के सिटी सर्किल में एक महीने के बजाए इस बार 20 दिन में ही बिजली के बिल दिए जा रहे है। इससे उपभोक्ताओं का घरेलू बजट गड़बड़ा गया है। इन बिलों में लॉकडाउन के दौरान की दूसरी किश्त की राशि भी जोड़कर दी जा रही है। ऐसे में उपभोक्ताओं को दो गुना राशि के बिल दे रहे है। बताया जा रहा है कि सॉफ्टवेयर में हुए बदलाव व लॉकडाउन के कारण पिछले महीने एक माह के बजाए डेढ़ महीने में बिल दिया था। अब उस समय की पूर्ति करने के लिए केवल 20 दिन में ही बिल दे रहे है। हालांकि उपभोक्ताओं ने इसका विरोध करते हुए सबडिवीजन दफ्तरों में शिकायत दर्ज करवाई है।

अगली बार लगेगा विलंब शुल्क
बिजली कंपनियों ने लॉकडाउन के दौरान के बिल राशि को दो किश्तों में वसूलने का फैसला लिया था। पहली किश्त जुलाई के बिल में जोड़ी गई थी तथा दूसरी किश्त अगस्त के बिलों में जोड़ रहे है। अब अगला बिल उपभोक्ता को समय पर जमा करवाना होगा, अन्यथा पूरे बिल पर विलंब शुल्क देना होगा।

^लॉकडाउन के कारण कुछ सबडिवीजन की बिलिंग देरी से हो रही थी। ऐसे में कुछ इलाकों में 20-22 दिन में बिल दिए है। अगली बार से रूटीन बिलिंग हो जाएगी।
एसके राजपूत, अधीक्षण अभियंता, जयपुर डिस्कॉम



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top