राजस्थान राेडवेज के बीकानेर डिपाे में चल रही कैंटीन का किराया अब जाेनल मैनेजर तय करेगा। कैंटीन संचालक काे 25 प्रतिशत न्यूनतम किराया ताे देना ही हाेगा। इससे पूर्व काेराेना वायरस संक्रमण की वजह से लाॅकडाउन के चलते हैड ऑफिस ने अप्रेल से जून तक तीन महीने का पूरा किराया कैंटीन संचालकाें का माफ किया था, जिससे उन्हें राहत मिली थी। बीकानेर डिपाे के प्रबंधक प्रशासक अनिल भारद्वाज ने बताया कि वर्तमान में स्टैंड पर 16 कैंटीन है, लेकिन इसमें से छह लंबे अरसे से बंद है।
चार कैंटीन काे हैड ऑफिस ने किराया पर दे रखा है, जिसका किराया क्वार्टरली आता है। मार्च में कैंटीन से डिपाे काे एक लाख 61 हजार रुपए की आय हुई थी। लाॅकडाउन के बाद अब जुलाई में दस कैंटीन से डिपाे काे एक लाख सात हजार रुपए का राजस्व मिला है। जाेनल मैनेजर काे जिम्मेदारी दी गई है कि वह पता करें संबंधित डिपाे में वर्तमान में राेजाना कितनी बसाें का संचालन हाे रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें