पैरामेडिकल छात्रों की परीक्षा समय पर नहीं होने से छात्र आक्रोशित है। पूर्व में कई बार अवगत कराने के बावजूद परीक्षा की तिथि अभी तक निर्धारित नहीं हुई है। जिससे छात्रों मे नाराजगी है। मंगलवार को एबीवीपी के पूर्व संयोजक महेन्द्र ढाका के नेतृत्व में छात्रों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। छात्रों ने समयबद्ब रूप से डिप्लोमा करवाने की मांग रखी।
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने आरपीएमसी परीक्षा कंट्रोलर को खून से लिखा ज्ञापन भी भेजा। छात्र नेता महेंद्र ढाका ने बताया कि पैरामेडिकल छात्रों के 2 वर्षीय कोर्स में 4 वर्ष अनावश्यक रूप से लगाए जा रहे हैं। जिससे विद्यार्थी भर्ती से वंचित रह जाते है। एबीवीपी के महानगर सहमंत्री रामनिवास बिश्नोई व पैरामेडिकल छात्र विकास मोदी ने कहा कि आरपीएमसी नर्सिंग छात्रों की तरह इन विद्यार्थियों के समयबद्ध रूप से डिप्लोमा एग्जाम करवाए अथवा उन्हें प्रमोट करें।
छात्रों के सामने से असमंजस की स्थिति दूर करे। खून से ज्ञापन लिखने वालों में निशांत गौड़, पूर्णसिंह राठौड़, नीरज कोटनिश, अशोक तावनिया, पूर्व अध्यक्ष पवन पंचारिया ,श्रवण भादू,प अजय सांखला, प्रज्ज्वल खारखोडिया, प्रेम प्रकाश, कैलाश बिश्नोई, रोहित आकाश ,लक्ष्मण आदि शामिल थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें