अखिल भारतीय भू-माफिया विराेधी दलित संघर्ष समिति के संरक्षक गाेपाल वाल्मीकि के नेतृत्व में चार दिवसीय आंदाेलन दलिताें के पुर्नवास व उच्च न्यायालय के आदेशाें काे लागू करने की मांग काे लेकर संभागीय आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया। जन किसान पंचायत के जयनारायण व्यास ने बताया कि रिड़मलसर में पट्टेशुदा दलिताें के 200 मकान गिराने व उच्च न्यायालय के फैसले काे 2 साल बितने के बाद भी राहत नहीं देने पर प्रदर्शन किया।

गाेपाल वाल्मीकि ने बताया कि साेशल डिस्टेस्टिंग का ध्यान में रखते हुए लाइन से जुलूस कलेक्ट्रेट पहुंच संभागीय आयुक्त कार्यालय पहुंचे। इस अवसर पर मुन्नानाथ कालबेलिया, बिल्लूराम बावरी, ललित माेहन, ओम पन्नू आदि प्रदर्शन में शामिल थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top