राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में सत्र 2020-21 के लिए इंजीनियरिंग व नॉन इंजीनियरिंग डिप्लोमा में केंद्रीयकृत प्रवेश प्रक्रिया के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कॉलेज प्राचार्य ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग, कॉस्टयूम डिजाइन एवं ड्रेस मेकिंग व टैक्सटाइल डिजाइन की शाखाएं कॉलेज में संचालित है।
इसके अलावा नई ब्रांच इलै इस साल से शुरू की जा रही है। उन्होंने बताया कि इच्छुक महिला अभ्यर्थी अपना ऑनलाइन आवेदन ई मित्र के द्वारा भर सकेंगे। प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं उत्तीर्ण होना न्यूनतम योग्यता है। द्वितीय वर्ष में प्रवेश के लिए 12वीं या समतुल्य योग्यता जरूरी है। आवेदन की अंतिम तिथि 20 अगस्त निर्धारित की गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें