लाइव अंतर्राष्ट्रीय कराटे काता चैंपियनशिप का आयोजन शीतो र्यु कराते स्कूल ऑफ इंडिया की ओर से जूम एप से हुआ। इसमें इंडिया, ईरान, जापान, नेपाल, बांग्लादेश से करीब 250 खिलाड़ियाें ने भाग लिया। प्रतियोगिता 28 जुलाई को जापान के मास्टर मिनोरु कानाजावा ने शुरू की। कराटे एसोशिएशन सचिव तथा चीफ़ इंस्ट्रॅक्टर सेंसई जय कुमार सेन ने बताया कि प्रतियोगिता में कोटा से 5 खिलाड़ियाें ने दम-खम दिखाया।
इसमें 8-9 वर्ष आयु कैटेगरी में पूर्वांश सनाध्या ने गाेल्ड, 14-15 वर्ष में मुकेश राठौर व 16-17 वर्ष आयु में चंद्रवीर सिंह चौहान ने ब्राॅन्ज जीते। आदित्य शर्मा व शशांक सैनी ने 10-11 वर्ष आयु कैटेगरी में भाग लिया। कोच व ए ग्रेड जज सेंसई जय कुमार सेन ने प्रतियोगिता में विभिन्न देशों के निर्णयकों के साथ निर्णायक की भूमिका निभाई। यह चैंपियनशिप भारत की पहली लाइव काता चैंपियनशिप थी, जो 31 जुलाई 2020 को हुई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें