धीरेरा स्टेशन के पास कंवरसेन लिफ्ट नहर की आरडी 359 पुलिया के पास मंगलवार को दोपहर लगभग डेढ़ बजे एक व्यक्ति के नहर में छलांग लगा दी। इसके बाद पुलिस ने गाेताखाेराें की मदद से नहर में कूदे व्यक्ति काे ढूंढ़ने का प्रयास किया लेकिन रात काे सफलता नहीं मिली। धीरेरां स्टेशन निवासी 35 वर्षीय तेजाराम नायक की कंवरसेन लिफ्ट नहर में कूद गया।

प्रत्क्षदर्शियों के अनुसार तेजाराम ने नहर के पटड़े पर चप्पल, कपड़े खोलकर नहर में छलांग लगाई थी। आसपास के लोगों ने रस्सी फेंक कर बचाने का प्रयास किया लेकिन रस्सी नहीं पकड़ पाया और देखते ही देखते पानी में डूब गया। हेड कांस्टेबल संजय कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार नहर में गिरे व्यक्ति की मौत होने की आशंका के चलते स्थानीय गोताखोरों की मदद से नहर में तलाश जारी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Young man jumped near canal RD 359 culvert, dead body not found
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top