रिड़मलसर सरपंच व पंद्रह बीस लोगों के खिलाफ मारपीट कर झोपड़ी जलाने का मुकदमा दर्ज हुआ है। भोजासर पुलिस थाना अधिकारी डॉ मनोहर विश्नोई ने बताया कि शिवलाल पुत्र हरुराम जाट निवासी रिड़मलसर ने मुकदमा दर्ज करवाया कि गांव की आबादी भूमि में पटटा सुदा प्लॉट है। जिसमें एक झूंपा.पड़वा बना है। मेरे प्लॉट में रहवास है।

पड़ोस में डुंगरराम पुत्र बागाराम का भी भूखंड है। उसमें भी झोपड़ी बनी हुई है। सीमा ज्ञान के पत्थर रोपे हुए हैं। 2 अगस्त को पड़वे के छत की मरम्मत के लिये गांव के लोग कुम्भाराम, नेनाराम, लादूराम, लक्ष्मणराम, पपूराम ठीक करवा रहे थे कि करीब 12.15 बजे रिडमलसर गांव के सरपंच पदमसिंह व प्रतापसिंह,सूरजसिंह सहित बीस पच्चीस व्यक्ति व चार पांच औरतें लाठियां, कुल्हाडी, फावड़ा लिए मेरे घर पर हमला कर दिया।

गाली गलौज कर मारपीट करने लगे। वहां काम कर रहे लोगों के साथ मारपीट की। उन्हें बाहर निकालकर झोपड़ें में आग लगा दी। इससे पूरा घरेलू सामान, बिस्तर, अनाज, कपड़े, नकदी जल कर राख हो गए। पड़ोसी के झूंपे में भी आग लगा दी। थाना अधिकारी ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

वहीं, एक अन्य मामले में नेनाराम लोहार ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 3 अगस्त को वह घर में था। करीब 12.30 बजे शिवलाल, लक्ष्मणराम,अर्जुनराम सहित पंद्रह बीस जने एक राय होकर आए और हमला कर दिया। मां भंवरी, पत्नी शारदा, भाभी मीरा ने बीच बचाव किया तो उनसे मारपीट की। कपड़े फाड़ दिए।

जेठाराम, भैराराम बीच बचाव में आए तो भैराराम के सिर पर मार दी। पड़ोसी भूराराम , पूनमचंद ने छुड़ाने का प्रयास किया लेकिन उनकी संख्या ज्यादा होने से जबरन घर में आग लगा दी। तीन झोपड़े जला दिए। इससे पूरा सामान रखा हो गया। अब आरोपी धमका रहे हैं। इस मामले की जांच एएसआई गोविंदसिंह राजपुरोहित करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dhani set fire to the plot in broad daylight, case against 40 including sarpanch
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top