अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास के अवसर पर बाॅलीवुड संगीतकार व सिंगर युवी की आवाज में एक गीत अयोध्या वाले राजा राम... की इंटरनेशनल लाॅन्चिंग उस समय होगी, जब अयोध्या में प्रधानमंत्री राम मंदिर का शिलान्यास करेंगे। यह गीत बुधवार को इंटरनेट, यू-ट्यूब, गाना व सावन एप पर लाॅन्च किया जाएगा। इस गीत में युवी के साथ जोधपुर के शरद जोशी ने भी अपनी आवाज दी है।

सेनेश्चल प्रोडक्शन के वैभव मूथा के बैनर तले बने इस गीत को लिखा है नीतू पांडे क्रान्ति ने। नीतू पांडे ने टीवी सीरियल सिया के राम, बालकृष्ण, कर्मफलदाता शनिदेव, परमावतार श्रीकृष्ण, विघ्नहर्ता श्रीगणेश सहित अनेक धारावाहिकों के गीत लिखे हैं।

अभिषेक शांडिल्य ने बताया कि गीत को आवाज देने वाले युवी प्रसिद्ध बाॅलीवुड सिंगर हैं, जिन्होंने हिंदी फिल्म दबंग-2, मैं और मिसेज खन्ना, कमाल धमाल मालामाल व लक्की कबूतर जैसी फिल्मों में गीत गाए हैं। दूसरे सिंगर जोधपुर के शरद जोशी रेलवे में इंजीनियर पद पर कार्यरत हैं। गीत के प्रोड्यूसर वैभव मूथा भी जोधपुर के हैं और चन्द्रगुप्त मौर्य, दुर्गा, बजरंग बली, पेशवा बाजीराव, विघ्नहर्ता श्रीगणेश आदि कई धारावाहिक का निर्देशन भी इन्होंने ही किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top