प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण की राेकने के लिए सरकार की ओर से जारी की गई गाइड लाइन की लाेग पालना नहीं कर रहे। डीजी क्राइम एमएल लाठर ने अब दुबारा आदेश जारी कर कहा है कि गाइड लाइन की पालना नहीं करने वाले लाेगाें के खिलाफ पुलिस नियमानुसार सख्त करवाई करे।

पुलिस ने अब तक 4 लाख 52 हजार से अधिक लाेगाें काे काेराेना गाइड लाइन की पालना नहीं करने पर पकड़ा है। इनसे पुलिस ने 6 करोड 88 लाख रुपए से अधिक का जुर्माना वसूल किया है। सार्वजनिक स्थलों पर मास्क नहीं लगाने पर 1 लाख 86 हजार से अधिक, बिना मास्क पहने लोगों को सामान बेचने पर 11 हजार 225, दाे गज की दूरी मेंटेन नहीं करने पर 2 लाख 53 हजार 78 व्यक्तियों के चालान किए हैं सार्वजनिक स्थलों पर गुटखा-तम्बाकू का सेवन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

निषेधाज्ञा तथा क्वारेंटाइन का उल्लघंन करने पर 3 हजार 578 एफआईआर दर्ज कर अब तक करीब 7 हजार 647 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top