शादी के वक्त अग्नि के सामने सात फेरे लेकर जीवन भर साथ निभाने का वादा किया जाता है। इसी संकल्प को सरेड़ी बड़ी निवासी दंपती ने सार्थक करते हुए शादी के 50 साल तक एक दूसरे का साथ निभाने के बाद एक साथ दुनिया से अलविदा हुए।
बुधवार को सरेड़ी बड़ी निवासी 72 वर्षीय शांतिलाल शुक्ला और उनकी पत्नी 67 वर्षीय शारदा देवी का निधन महज पांच घंटे के अंतराल में हुआ। 50 साल से एक दूसरे का साथ निभाने वाले शुक्ला दंपती की मौत ने एक दूसरे के प्रति अगाढ़ प्रेम दिखा। दरअसल बुधवार सुबह 9 बजे शांतिलाल शुक्ला और उनकी पत्नी रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल बताने जाने निकले थे कि 9.15 बजे घर की दहलीज पर ही शांतिलाल की तबीयत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई।
पति के नीचे गिरते ही पत्नी भी बेसुध हो गई। उन्हें इलाज के लिए सागवाड़ा ले गए, जहां इलाज के दौरान दोपहर 2.15 बजे उनकी भी मौत हो गई। पति की मौत का गम सहन नहीं कर पाने पर पत्नी की भी सदमे में जान चली गई। एक तरफ पति की चिता ठंडी भी नहीं हुई थी कि उसी मोक्षधाम पर पत्नी का दाह संस्कार किया गया। हालांकि शांतिलाल शुक्ला का अंतिम संस्कार दोपहर में किया, उसके बाद शाम को उनकी पत्नी शारदा देवी का अंतिम संस्कार किया गया। शांतिलाल शुक्ला के बेटे वीरेंद्र शुक्ला और मनीष शुक्ला ने मुगाग्नि दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें