परकोटे के सुभाष चौक स्थित रिहायशी इलाके में संचालित पटाखा गोदाम में मंगलवार को आग लगने के कारण एक श्रमिक की मौत हो गई। पुलिस ने देर रात मकान मालिक अनिल अग्रवाल व गोदाम मालिक के भाई पंकज अग्रवाल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, विस्फोटक अधिनियम सहित पांच धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिए। लेकिन मंगलवार को हुई घटना के बाद से ही दोनों फरार चल रहे है। एसएचओ भूरी सिंह ने बताया कि दोनों को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
गौरतलब है कि मंगलवार दोपहर में पानों का दरीबा स्थित शंकर गुर्जर की गली स्थित पटाखा गोदाम में आग लगने के कारण श्रमिक झारखंड निवासी कमलेश पासवान की मौत हो गई। जिनका शव अभी मोर्चरी में रखा हुआ है। अभी उनके परिजन नही पहुंचे है। पुलिस ने मोबाइल व स्थानीय थाना पुलिस के माध्यम से उनके परिजनों को सूचना दे दी। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि इसी गोदाम
मालिक ने यहां से पहले आमेर अवैध गोदाम बना रखा था। जहां पर चार साल लाइसेंस निरस्त करने के बाद ठिकाना बदल लिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें