गंगनहर में सिंचाई पानी की समस्याओं काे लेकर किसानाें ने क्षेत्र के विधायकाें से जवाब तलबी की। किसानाें ने सर्किट हाउस रेगुलेशन कमेटी की बैठक में पहुंचकर यहां उपस्थित श्रीगंगानगर, सादुलशहर व करणपुर विधायकाें से समस्याओं के समाधान बारे पूछा। इस पर करणपुर विधायक कुन्नर ने कहा कि प्रयास करेंगे मुद्दे बताओ इस पर किसानाें ने कहा कि मुद्दे बताने की जरूरत नहीं है दाे साल पहले तक इन्हीं मुद्दाें काे लेकर आप भी हमारे साथ आंदाेलन के दाैरान महाराजा गंगासिंह चाैक पर दरी पर बैठते थे। गंगानगर किसान समिति से जुड़े किसानाें ने सिंचाई पानी व अन्य समस्याओं काे लेकर गुरुवार से महाराजा गंगासिंह चाैक पर धरना लगाने का निर्णय लिया है।
गंगानगर किसान समिति ने सुबह 11 बजे गुरुद्वारा सिंह सभा में बैठक कर सिंचाई पानी व अन्य किसान समस्याओं पर चर्चा की।

इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर काे ज्ञापन देने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर सर्किट हाउस में रेगुलेशन समिति की बैठक में विधायकाें के उपस्थित हाेने की सूचना मिलने पर किसान सीधे सर्किट हाउस पहुंच गए तथा गंगनहर में फीडर के डिजाइन के अनुसार पानी चलाकर टेल पर पानी पूरा करने की मांग की। यहां पर समिति के संयाेजक रणजीत सिंह राजू ने विधायकाें से कहा कि आप हमारे क्षेत्र के विधायक हैं। पंजाब में हरि के बैराज से पाकिस्तान काे छाेड़ा जा रहा पानी ताे हमें मिले। चर्चा के दाैरान करणपुर विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर के कहा कि प्रयास करेंगे मुद्दे बताओ।

दाे साल पहले तक आप भी महाराजा गंगासिंह चाैक पर हमारे साथ आंदाेलन के दाैरान इन्हीं मुद्दाें काे लेकर दरी पर बैठते थे। प्रयास से काम नहीं चलेगा। समाधान करवाओ। विधायकाें से चर्चा के बाद किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे तथा विचार-विमर्श कर गुरुवार से किसानाें की विभिन्न मांगाें काे लेकर गंगासिंह चाैक पर धरना लगाने का निर्णय लिया। इस माैके पर किसान संतवीर सिंह, अवतार सिंह, साहबराम, विनाेद खीचड़, बबलू, सुरेंद्र सिंह, गुरप्रीत सिंह, गुरबचन सिंह कंग, राजा हैयर, करणीसिंह, लखविंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

बैठक में निर्णय- अधिक पानी लेने वाली नहरों का हाेगा हाइड्राेलिक सर्वे

रेगुलेशन कमेटी की बैठक में निर्णय लिया गया कि अधिक पानी लेने वाली नहराें का हाईड्राेलिक सर्वे करवाया जाएगा ताकि अधिक पानी लेने वाले माेघाें काे चिन्हित कर सही किया जा सके। पंजाब से राजस्थान के हिस्से का पूरा पानी लेने के लिए विधायकाें ने सीएम से बात करने व मुख्य सचिव से पंजाब सरकार से वार्ता करवाने का आश्वासन दिया। इसके अलावा बैठक में निर्णय लिया गया कि अधीक्षण अभियंता प्रदीप रूस्तगी व एक्सईएन रेगुलेशन गुरुवार काे पंजाब का दाैरा कर वहां अधिकारियाें से प्रदेश के हिस्से का पूरा पानी बीकानेर कैनाल में देने की मांग करेंगे। बैठक में विधायकाें के अलावा एसडीएम श्रीगंगानगर, सिंचाई विभाग के अधिकारी व रेगुलेशन समिति के सदस्य उपस्थित थे।

ये हैं मांगे

गंगनहर में डिजाइन के अनुसार पानी चलाकर टेल पर पूरा पानी पहुंचाने, बीकानेर कैनाल की 0 से 45 आरडी तक सफाई करवाने, फिराेजपुर फीडर का पुनर्निर्माण करवाने, मूंग की खरीद जल्दी से जल्दी शुरू करवाने, केंद्र सरकार की ओर से पारित किसान विराेधी कानून लागू नहीं करने, आगामी सत्र में कपास की सरकारी खरीद सुव्यवस्थित तरीके से करवाने के लिए सीसीअाई से व्यवस्था करवाने, जल उपयाेक्ता संगम अध्यक्षाें काे जल्दी से जल्दी बकाया भुगतान दिलाने, खखां से शिवपुर हैड तक पानी चाेरी राेकने के लिए पुलिस गश्त की व्यवस्था करवाने, वर्षाें से गंगनहर जल संसाधन विभाग में पदस्थापित अधिकारियाें का स्थानांतरण जिले से बाहर करने, घग्घर नदी में सरदारगढ़ फार्म व अन्य जगहाें पर लगाए गए अवैध बांधाें काे हटवाने, डिग्गियाें के बकाया अनुदान का भुगतान दिलाने, नहराें की नियमित सफाई करवाने की मांग की गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Farmers sought answers from MLAs; If Gurmeet Kunner said about the efforts, farmers should not speak - get solutions,
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top