प्रदेश में आंगनबाड़ियों की स्थिति पर दैनिक भास्कर के खुलासे पर राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने प्रसंज्ञान लिया है। भास्कर में बुधवार को प्रकाशित खबर पर आयोग ने आइसीडीएस और महिला व बाल विकास विभाग को आंगनबाड़ियों का सर्वे करने के निर्देश दिए हैं।
आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल ने बताया कि नई शिक्षा नीति को लेकर आयोग की गत दिनों एक बैठ हुई थी, जिसमें आंगनबाड़ियों की स्थिति और अन्य मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। आयोग के सदस्य शैलेंद्र पंड्या और शिव भगवान नागा ने बताया कि आयोग जल्द नई शिक्षा नीति पर शिक्षाविदों और विषय विशेषज्ञों से बात कर सिफारिशें सरकार को भेजेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें