इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीटेक प्रथम वर्ष मे प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के संघठक कॉलेज में 6 विषयों की 360 सीटों पर स्टूडेंट्स को प्रवेश मिलेगा। अकादमिक संयोजक डॉ. सतीश महला ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से इस वर्ष रीप-2020 (राजस्थान इंजीनियरिंग एडमिशन प्रोसेस) के जरिए कक्षा 12वीं (विज्ञान) के परिणाम के आधार पर प्रवेश होगें।

अभ्यर्थियों को 20 अगस्त तक 250 रूपए शुल्क के साथ आवेदन करना होगा। 21 अगस्त तक स्टूडेंट कॉलेज का विकल्प बदल सकेंगे। 26 अगस्त को अंतरिम वरीयता सूची जारी की जाएगी। 27 अगस्त तक आपत्तियां लेकर 31 अगस्त को फाइनल सूची जारी की जाएगी। 4 सितंबर को स्टूडेंट्स को सीट आवंटित होगी। 9 सितंबर तक संबंधित कॉलेज में स्टूडेंट्स को रिपोर्ट करना होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top