कोरोना के इस दौर में हवाई यात्रा की गति थमी हुई है। यह बात अब आंकड़ों ने भी साबित कर दी है। जयपुर एयरपोर्ट के जून माह के आंकड़ों में सामने आया है कि पिछले साल जून के मुकाबले यात्रियों की संख्या करीब 82 फीसदी घट गई है।

विमानों का मूवमेंट भी पिछले साल के मुकाबले 70 प्रतिशत कम है। इस कमी से जयपुर एयरपोर्ट जून माह में दूसरे कई छोटे एयरपोर्ट की तुलना में भी पिछड़ गया है। जयपुर एयरपोर्ट से पिछले साल के मुकाबले फ्लाइट संचालन मात्र 30 फीसदी हो सका है। यात्रियों की संख्या में गिरावट ज्यादा रही है। पटना और श्रीनगर जैसे एयरपोर्ट से यात्रीभार जयपुर से कहीं ज्यादा रहा है।

यात्रियों के लिहाज से जयपुर एयरपोर्ट की रैंक हर माह देश में 12वीं या 13वीं होती है, लेकिन इस बार 14वीं रही है। लखनऊ 11वें नंबर पर रहा।

77 हजार यात्रियों का सफर
जयपुर एयरपोर्ट से जून में 77663 यात्रियों ने यात्रा की। जबकि पिछले साल जून में 4.28 लाख यात्रियों ने यात्रा की थी। यानी इस बार 81.9% की कमी आई। सबसे ज्यादा 10.15 लाख यात्रियों ने दिल्ली एयरपोर्ट से यात्रा की। पिछले साल जून में दिल्ली से 55.01 लाख यात्री थे। दूसरे स्थान पर कोलकाता, तीसरे पर बेंगलूरु, चौथे पर मुंबई, पांचवे पर हैदराबाद, छठे पर चेन्नई, सातवें पर पटना, आठवें पर पुणे, नौवें पर अहमदाबाद, दसवें पर कोचीन व 11वें पर लखनऊ एयरपोर्ट रहा।
जबकि देश में 10वें स्थान पर रहने वाला गोवा जून में यात्रियों के लिहाज से टॉप 30 में भी नहीं रहा। तो वहीं श्रीनगर टॉप 15 में भी नहीं आता था, लेकिन इस बार जयपुर से आगे रहा है।

950 विमानों का संचालन
जयपुर एयरपोर्ट विमानों के मूवमेंट के लिहाज से देश में 13वें स्थान पर रहा है। जयपुर एयरपोर्ट से इस साल जून तक महज 950 फ्लाइट संचालन हो सका। जबकि पिछले साल जून में 3189 विमानों का मूवमेंट हुआ था। यानी पिछले साल की तुलना में 70.2% विमान कम संचालित हुए। देश में अव्वल रहे दिल्ली एयरपोर्ट से 11647 विमानों का आवागमन हुआ। बेंगलूरु दूसरे व कोलकाता तीसरे स्थान पर रहा।

तो वहीं लखनऊ 992 फ्लाइट संचालन के साथ 12वें स्थान पर रहा। जबकि पिछले साल जून में जयपुर एयरपोर्ट लखनऊ से आगे रहा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top