सीमाजन कल्याण समिति बज्जू और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सोमवार को पौधरोपण किया और उन पौधों के रक्षा सूत्र बांधकर रक्षा का संकल्प लिया। सीमाजन कल्याण समिति बज्जू ने बॉर्डर पर जवानों के साथ पौधारोपण किया। इस दौरान समिति के लोगों ने जवानों के रक्षा सूत्र बांधे। समिति के कार्यकर्ताओं ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते कार्यकर्ता बॉर्डर की प्रथम चौकी पर पहुंचे और वहां पौधे लगाए।
बीएसएफ के जवानों ने इन पौधों के पालन पोषण की जिम्मेदारी ली। रक्षाबंधन को लेकर सीमाजन कल्याण समिति के तहसील मंत्री भंवरलाल मूंड, सहमंत्री सुखराम गोदारा, शक्ति केंद्र के शिवराज भाम्भू ने बॉर्डर के जवानों के साथ कोरोना एडवाइजरी के तहत रक्षाबंधन उत्सव मनाया व पौधे लगाए।
वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से स्वस्थ भारत, हरित भारत, सुंदर भारत, आत्म निर्भर भारत को समर्पित कार्यक्रम के चलते 837 आरडी के बजरंग नगर में संघ के जिला प्रचारक अशोक विजय द्वारा पाैधराेपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस माैके पर उन्हाेंने आह्वान किया कि हर मनुष्य काे अपने जीवन में एक पेड़ लगाकर उसको पोषित करना चाहिए।
संघ प्रचारक अशोक विजय ने बताया रक्षाबधंन त्योहार राष्ट्र व पर्यावरण की सुरक्षा का सकंल्प लेकर मनाए। इस अवसर पर उमेद सुथार, गोपाल कड़ेला, मोहन सिघाटिया, रामचंद्र पुनियाँ, चन्द्र शेखर विश्नोई गगन महाराज, राजवीर, चोरूलाल आदि उपस्थित रहे ।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें