वर्ष 2050 तक की आबादी की प्यास बुझाने के लिए जलदाय विभाग की ओर से तैयार किए गए 892 करोड़ के प्रोजेक्ट को फलीभूत करने के लिए करीब 850 बीघा जमीन की जरूरत है। बीछवाल और शोभासर जलाशय के पास जमीन चिन्हित कर ली गई है लेकिन इसके आवंटन की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई। जलदाय विभाग के अभियंता जयपुर राजस्व विभाग के चक्कर काट रहे हैं।
जिला प्रशासन और यूआईटी की ओर से जमीन आवंटन के प्रस्ताव जयपुर भेज दिए गए लेकिन जयपुर पैरवी के लिए जलदाय विभाग के अभियंता दो बार जा चुके हैं। शोभासर जलाशय के पास 449 बीघा और बीछवाल जलाशय के पास 401 बीघा जमीन चिन्हित की गई है।
इन दोनों ही जगह दो नए जलाशय बनेंगे,साथ ही पंपिंग स्टेशन भी तैयार किए जाएंगे। दूसरी ओर प्रोजेक्ट की प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद वित्त विभाग के पास फाइल पहुंच गई है। वित्त विभाग से क्लियर होने के साथ ही टेक्निकल सलाहकार समिति ने भी प्रस्ताव को एक बार हरी झंडी दे दी है लेकिन विभागीय मंत्री डॉक्टर बीडी कल्ला की अध्यक्षता में होने वाली कमेटी से पारित होने के बाद वापस फाइल टेक्निकल कमेटी में जाएगी। एसई दीपक बंसल का कहना है कि प्रोजेक्ट की फाइल बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है और उम्मीद है कि अति शीघ्र इसकी मंजूरी मिलेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें