बीकानेर जिले में नए ट्यूबवेल बनाने के रेट कॉन्ट्रैक्ट फाइनल करने की मांग लम्बे समय से स्थानीय जनप्रतिनिधि व आमजन द्वारा की जा रही थी। गुरुवार को बीकानेर जिले में नए ट्यूबवेल बनाने के लगभग 15 करोड़ रुपए के रेट कॉन्ट्रैक्ट वित्त कमेटी की जयपुर में हुई बैठक में मंत्री बीडी कल्ला ने फाइनल किए। इससे बीकानेर में एक साल से लंबित नए ट्यूबवेल निर्माण की राह खुल गई।
नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने ट्यूबेल निर्माण को लेकर कई बार जयपुर में उच्चाधिकारियों से मिले थे। लूणकरणसर विधायक सुमित गोदारा ने भी इस बाबत प्रदर्शन किया था। नए ट्यूबवेल बनाने के रेट कॉन्ट्रैक्ट फाइनल होने के बाद जिले में 52 नए ट्यूबवेल बनेंगे। शहर में 8, नोखा-पांचू में 17, श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में 27 समेत कुल 52 ट्यूबवेल स्वीकृत हुए हैं।
इस संबंध में नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने जलदाय मंत्री बीडी कल्ला, जलदाय विभाग के मुख्य शासन सचिव राजेश यादव, मुख्य अभियंता ग्रामीण से मुलाकात कर नोखा सहित बीकानेर जिले में नए ट्यूबवेल बनाने के रेट कॉन्ट्रैक्ट को अंतिम रूप देने की लगातार मांग की थी। उधर, जिले में 52 नए ट्यूबवेल स्वीकृत होने से लोगों को काफी हद तक पानी की समस्या से निजात मिल जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें