माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर ने 9 दिन देरी से गुरुवार को राजकीय नेत्रहीन छात्रावासित उच्च माध्यमिक विद्यालय की 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। प्रधानाचार्य अलताफ अहमद खान ने बताया कि नेत्रहीन विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100% रहा है। कुल चार छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। जिसमें सभी छात्र प्रथम श्रेणी से पास हुए।
छात्र सनी शर्मा ने 92 प्रतिशत मार्क्स के साथ स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया। छात्र रामलाल 89%, पूर्णाराम 86%, नरेंद्र कुमार 84% के साथ उत्तीर्ण हुए। विदित रहे कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 28 जुलाई को जारी किया गया था। कोरोना संक्रमण के चलते नेत्रहीन स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को अंतिम पेपर से राहत दी गई थी। इस कारण इनका परीक्षा परिणाम देरी से जारी किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें