यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल का कहना है कि राज्य में चल रही राजनीतिक कशमकश में मुख्यमंत्री अशाेक गहलाेत की ही जीत हाेगी। जैसलमेर के एक रिजाॅर्ट में कांग्रेसी विधायकाें के साथ रुके हुए धारीवाल ने दैनिक भास्कर काे दिए इंटरव्यू में कहा कि 101 विधायक ताे यहीं हमारे साथ हैं। यदि हमें बहुमत खाेने का डर हाेता, ताे हम विधानसभा सत्र बुलाने पर जाेर क्याें देते। उन्होंने ये भी कहा कि जैसलमेर की रिजॉर्ट में हमारे विधायक मौज मस्ती नहीं कर रहे हैं। हम सभी यहां राज्य से जुड़े मुद्‌दों पर विचार विमर्श कर रहे हैं। प्रस्तुत हैं इंटरव्यू के प्रमुख अंश :

भाजपा अपनी गुटबाजी छुपाने के लिए हम पर आरोप लगा रही

Q. कांग्रेस का एक खेमा जैसलमेर में है, ताे बागी विधायक दूसरी जगह हैं। क्या ये लाेकतंत्र की भावना के खिलाफ नहीं है?
A. बगावत कर चुके विधायक लाेकतंत्र की भावना काे ठेस पहुंचाने के साथ ही प्रदेश की जनता काे धाेखा दे रहे हैं। उन्हें प्रदेश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। सचिन पायलट का नाम लिए बगैर धारीवाल ने कहा कि हमने उन्हें चुनावाें में टिकट चुनने का अधिकार दिया, डिप्टी सीएम बनाया, महत्वपूर्ण विभाग दिए। वे संतुष्ट नहीं हैं, ताे हम कुछ नहीं कर सकते।
Q. भाजपा का कहना है कि गहलाेत काे बहुमत खाेने का डर है, इसलिए वे विधायकाें काे जयपुर से जैसलमेर ले आए।
A. भाजपा अपनी फूट छुपाने के लिए हम पर आराेप लगा रही है। आप देखिए, भाजपा में आज कितने गुट हाे गए हैं। वे गुटाें का ताे कुछ नहीं कर पा रहे हैं, लेकिन उससे ध्यान हटाने के लिए हम पर हमला कर रही है। ये बात भी किसी से छुपी नहीं है कि इस पूरे घटनाक्रम में भाजपा भी जुड़ी हुई है।
Q. बागियाें के बारे में क्या कहेंगे?
A. बगावत कर रहे 19 लाेग वापस आ जाएं ताे ठीक है। नहीं आएं, ताे भी हमें फर्क नहीं पड़ता है। सीएम कई बार कह चुके हैं कि वे माफी मांग लें और आलाकमान से बात कर लें, ताे हमारे दरवाजे उनके लिए खुले हैं।
Q. सरकार जैसलमेर के रिजाॅर्ट में है। पूरे राज्य में काेराेना का प्रकाेप फैला हुआ है, सरकार के काम ठप पड़ चुके हैं।
A. ये बात बिल्कुल गलत है कि सरकार का काम ठप पड़ा है। मेरे अलावा तीन-चार मंत्री ही यहां हैं। बाकी सभी मंत्री जयपुर में हैं और रूटीन काम करने में जुटे हुए हैं। काेराेना काे लेकर जाे भी कदम उठाने जरूरी हैं, वे सभी उठाए जा रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
We are afraid of defeat, what will we give when we call fresh sessions: Dhariwal
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top