तीन पूर्व घर से भागे एक प्रेमी युगल ने बुधवार रात को बारां जिले के हरनावदाशाहजी में जाकर जहर खा लिया। इससे प्रेमिका की मौत हो गई और प्रेमी को गंभीर हालत में जिला एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवती के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। शव की कोरोना जांच रिपोर्ट आने के बाद शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा।

पुलिस के अनुसार काेटा जिले के बपावर थाना क्षेत्र के मोई गांव निवासी लाडबाई पुत्री हेमराज भील व झालावाड़ निवासी सोनू भील पुत्र गुलाबचंद भील 4 अगस्त को एक साथ भाग गए थे। एक दिन इधर-उधर घूमने के बाद बुधवार देर शाम को दोनों बारां जिले के हरनावदाशाहजी पहुंचे, यहां दोनों ने रात को जहर खा लिया। दोनों अचेत अवस्था में
पड़े थे।
बुधवार सुबह लोगों की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को गंभीर हालत में अकलेरा अस्पताल लेकर आई। यहां भी दोनों की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने दोनों को झालावाड़ रैफर कर दिया। जिला एसआरजी अस्पताल आते ही डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। यानी उसकी रास्ते में ही मौत हो चुकी थी। युवक की हालत भी काफी गंभीर थी, उसे गहन चिकित्सा इकाई में रखा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top